फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigation Instructions in promotion case of teachers transfer order Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: तबादला आदेश न मानने वाले शिक्षकों की पदोन्नति मामले में जांच के निर्देश

Mon, 14 Nov 2022 09:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 09:38 AM IST
सार

विभाग ने सात नवंबर को राजकीय प्राथमिक स्कूल के 45 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया। इनमें कई शिक्षक वे भी हैं जिनका आठ जुलाई को अनिवार्य तबादला हुआ था, लेकिन इन शिक्षकों ने चकराता के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में पदभार ग्रहण नहीं किया।

विज्ञापन
Investigation Instructions in promotion case of teachers transfer order Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

चकराता के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में अनिवार्य तबादले का आदेश न माने वाले शिक्षकों की पदोन्नति कर उनका मनचाही जगह पर तबादला करने के मामले में विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने सीईओ देहरादून से इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने विगत आठ जुलाई को तबादला एक्ट के तहत 13 शिक्षकों के सुगम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में अनिवार्य तबादले किए थे। जिनमें से कुछ शिक्षकों का देहरादून के चकराता ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादला किया गया था, लेकिन ये शिक्षक सुगम से दुर्गम में अनिवार्य तबादला आदेश के बावजूद चकराता नहीं गए।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने सात नवंबर को राजकीय प्राथमिक स्कूल के 45 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया। इनमें कई शिक्षक वे भी हैं जिनका आठ जुलाई को अनिवार्य तबादला हुआ था, लेकिन इन शिक्षकों ने चकराता के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में पदभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें विभाग ने अब पदोन्नत कर विकासनगर, रायपुर आदि क्षेत्र के स्कूलों में तबादला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने इन शिक्षकों को पदोन्नत कर तबादले का जो आदेश किया है उसमें इन शिक्षकों के स्कूल चकराता क्षेत्र में होना दर्शाया गया है जबकि ये शिक्षक चकराता गए ही नहीं।

ये भी पढ़ें...पहाड़ से पलायन: रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव 18 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, कई गांव हो गए खाली

सीईओ देहरादून मुकुल कुमार सती को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि शीघ्र जांच कर शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed