फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigation has revealed that he had also committed chain

Dehradun News: महिलाओं से चैन छीनने वाला शातिर दबोचा, यूपी की भी घटना का खुलासा

Tue, 03 Sep 2024 05:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Investigation has revealed that he had also committed chain
I- मूल रूप से बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

I

I- पिछले दिनों देहरादून, हरिद्वार और बिजनौर के नजीबाबाद में लूटी थी चैनI

बुजुर्ग महिला से चैन लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई चैन बरामद हो गई है। जांच में पता चला है कि उसने हरिद्वार और बिजनौर के नजीबाबाद में भी चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था। मूल रूप से बिजनौर के नगीना देहात के रहने वाले आरोपी पर डोईवाला से एक स्कूटर भी चोरी करने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 16 अगस्त को गणेश कोठियाल निवासी महालक्ष्मीपुरम, मोथरोवाला ने कोतवाली शहर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मां तिलक रोड स्थित वन विभाग ऑफिस से बाजार की तरफ जा रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार ने पीछे से छपट्टा मारकर उनके गले से चैन छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नजर हसन निवासी नई बस्ती, रायपुर सादात, बिजनौर के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में महिला से चैन लूटने की घटना को स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने 18 जुलाई को डोईवाला से एक काले रंग का स्कूटर चोरी किया था। इसके अगले दिन इसी स्कूटर पर सवार होकर उसने हरिद्वार में चैन लूटी थी। इसी दिन यानी 19 जुलाई को उसने नजीबाबाद, बिजनौर में भी सेवाराम मोहल्ले से एक लड़की के गले से चैन झपट्टा मारा था। आरोपी को इस घटना में 22 हजार रुपये मिले थे। आरोपी के खिलाफ कोटद्वार में भी एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed