फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investigating officers gunner removed.

गंभीर मामलों की जांच कर रहे अफसरों के गनर हटाए

Thu, 31 Dec 2015 02:04 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Dec 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
investigating officers gunner removed.

जिन अफसरों को इनर्फोसमेंट और गंभीर मामलों की जांच की जिम्मा सौंपा गया है वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीसीएस अफसरों को मिले गनर हटा लेने के बाद कुछ पीसीएस अफसरों ने जिलाधिकारी से ऐसी आशंका जताई है। यहां तक कि संवेदनशील नारी निकेतन मामले की जांच कर रही एडीएम झरना कामठान और खनन अभियान के कार्यों में लगे एसडीएम स्तर के अधिकारियों की सुरक्षा भी रामभरोसे है। पीसीएस एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में यह मुद्दा भी उठा।

पुलिस ने कुछ समय पहले तमाम लोगों के अलावा जिले में तैनात विभिन्न पीसीएस अफसरों के गनर वापस ले लिए। कुछ अफसरों ने खनन, अतिक्रमण हटाने जैसे इनफोर्समेंट के अभियानों और कानून व्यवस्था में ड्यूटी के दौरान गनर नहीं होने पर खतरे की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन


पीसीएस एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। बैठक में कहा गया कि चर्चित नारी निकेतन मामले की जांच कर रही एडीएम झरना कामठान पर पथराव हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें गनर नहीं दिया गया है। एसडीएम सदर मोहन सिंह बर्निया ने तो इनफोर्समेंट ड्यूटी के दौरान जिलाधिकारी से पीआरडी जवानों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने अपने पत्र में इस ओर ध्यान दिलाया है कि पूर्व में उप जिला मजिस्ट्रेट के साथ भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। सीडीओ से भी गनर लिया जा चुका है। जबकि कुछ अफसरों के पास गनर मौजूद हैं।

गनर वापस लेने के मसले पर मैंने स्वयं एसएसपी से वार्ता की है। एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स अर्द्धकुंभ में ड्यूटी पर भेजे जाने को इसकी वजह बताया है। कानून व्यवस्था बनाने में सीधे जुड़े अफसरों के पास गनर यथावत हैं। अन्य अफसरों को प्रशिक्षित होमगार्ड दिए जाएंगे।

- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी

अर्द्धकुंभ में जिले से भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मांगी गई है। पुलिस लाइन के अलावा थाना चौकियों से फोर्स को रवाना किया जाना है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अफसरों के गनर वापस लिए गए हैं। अगर कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी को भी गनर की आवश्यकता लगती है तो गनर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- सदानंद दाते, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed