{"_id":"96e232a06c3e893913e9614633fea8b4","slug":"intrusion-can-increase-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानः उत्तराखंड में बढ़ सकती है घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानः उत्तराखंड में बढ़ सकती है घुसपैठ
केके शर्मा/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में सख्ती के बाद माओवादी अब उत्तराखंड में घुसपैठ बढ़ा सकते हैं। उत्तराखंड के डीजीपी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
बढ़ा दी सीमा पर सतर्कता
खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद प्रदेश की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस मुद्दे पर हाल में ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खुफिया एजेंसियों की बैठक में बृहद कार्ययोजना भी तैयार की गई थी। उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू गुरुवार को दिल्ली से देहरादून लौटते समय कुछ देर आईआईटी के गेस्टहाउस में रुके।
पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन
इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की सीमा में माओवादियों की घुसपैठ बढ़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग से जो इनपुट मिले हैं, उसमें नेपाल प्रशासन की ओर से माओवादियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, नेपाल में जल्द ही चुनाव होने हैं। ऐसे में माओवादियों के उत्तराखंड की सीमा की तरफ बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी खुफिया एजेंसियों के साथ इस मद्दे पर मंत्रणा कर चुके हैं। घुसपैठ रोकने के लिए रणनीति बनाई गई है।
पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल
डीजीपी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आपदा प्रभावित इलाकों से भी माओवादियों की घुसने की संभावनाओं को लेकर भी अलग से कदम उठाए गए हैं।
माओवादी ट्रेनिंग कैंप की थी सूचना
डीजीपी ने बताया कि हाल ही में खुफिया विभाग की ओर से प्रदेश में एक माओवादी ट्रेनिंग कैंप संचालित होने की सूचना मिली थी। तमाम एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए जांच पड़ताल की, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---