{"_id":"5884bf9d4f1c1b7649efe7e8","slug":"intrench-and-fencing-for-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर होगा ये काम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से लगे नकरौंदा, रायवाला आदि क्षेत्रों के लोगों को अब हाथियों के कहर से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने इन क्षेत्रों में खाई, सोलर फेंसिंग आदि लगाने के लिए धनराशि दे दी है।
विज्ञापन
खाई और फेसिंग का प्रस्ताव करीब एक साल पहले पास हो गया था, लेकिन बजट नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। वहीं, राजाजी नेशनल पार्क में हाथियों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट ने रेलवे को खाई बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने 19 दिसंबर के अपने आदेश में रेलवे से राजाजी नेशनल पार्क में खाई खोदने के लिए कहा है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जहां बिजली के खंभे लगे हुए हैं, वहां भी खाई खोदी जाए, ताकि हाथियों को करंट न लगने पाए।
विज्ञापन
करंट लगने का खतरा
रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के खंभों से हाथियों को करंट लगने का खतरा रहता है। हाईकोर्ट ने आदेश जारी होने से तीन महीने के अंदर खाई खोदने का कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
वहीं, हाईकोर्ट के आदेश जारी होने के बाद वन विभाग ने भी सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। रायवाला और नकरौंदा क्षेत्र में खाई बनाने का बजट जारी कर दिया गया है।इस संबंध में वन विभाग ने पहले ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया था। खाई निर्माण से आबादी क्षेत्रों में हाथियों की आमद भी कम होगी।