{"_id":"579fc0584f1c1bda762b9e7a","slug":"interview-for-promotion-to-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगाओं के प्रमोशन को इंटरव्यू आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगाओं के प्रमोशन को इंटरव्यू आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे दारोगाओं का सपना साकार होने जा रहा है। तमाम बाधाओं के दूर होने के बाद पुलिस मुख्यालय में मंगलवार से प्रमोशन के इंटरव्यू होने जा रहे हैं। 126 पदों के लिए 231 दरोगा दावेदारी कर रहे हैं। गुड़ एंट्री, स्पोर्ट्स, गुडवर्क और इंटरव्यू को मिलाकर 100 नंबर होंगे। बाद में मेरिट के बाद उनका चयन होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में 2013 के बाद दरोगाओं का प्रमोशन नहीं हो पाया। इस कारण पुलिस में इंस्पेक्टर का टोटा है। सीधी भर्ती और रेंकर दरोगाओं के बीच वरिष्ठता को लेकर विवाद था। न्यायालय में यह मामला चला था। बाद में पुलिस मुख्यालय को वरिष्ठता तय करने का अधिकार मिला था। सेवानिवृत्त होने से पहले डीजीपी बीएस सिद्धू ने रेंकर दरोगाओं को 2001 की वरिष्ठता दी थी।
विज्ञापन
सीधी भर्ती के दरोगाओं के प्रत्यावेदन के बाद शासन ने उस आदेश को निरस्त कर दिया था। कई माह के मंथन के बाद शासन ने सीधी भर्ती के दरोगाओं के पक्ष में फैसला लिया था। इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रमोशन के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी। एक पक्ष कोर्ट भी गया, लेकिन वहां से अभी कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दरोगाओं के प्रमोशन के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू होंगे, जो अगले तीन दिन तक चलेंगे। इंटरव्यू में डीजीपी एमए गणपति, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा, एडीजी अभिसूचना अशोक कुमार, आईजी जीएस मत्तोलिया और उप सचिव गृह अहमद अली इंटरव्यू में मौजूद रहेंगे।