{"_id":"c2d51c5d6e0da1f82a99c6859b94efb6","slug":"internet-facility-in-volvo-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाल्वो में देखिए मूवी, चलाइए इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाल्वो में देखिए मूवी, चलाइए इंटरनेट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Nov 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड रोडवेज की वाल्वो बसों में सफर आरामदायक के साथ मनोरंजक भी होगा। इन बसों में यात्रियों को 100 रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर टैबलेट मिलेगा।
इसमें अंग्रेजी-हिंदी गानों के साथ सैकड़ों मूवी के साथ इंटरनेट की सुविधा भी होगी। साथ ही ईयर फोन भी होगा। शुक्रवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
यात्रियों को आकर्षित करेगी स्कीम
उत्तराखंड रोडवेज दून से दिल्ली व दून से नैनीताल के लिए वाल्वो बस संचालित करता है। त्योहारी सीजन में तो इन बसों में सीटें फुल रहती हैं, लेकिन टिकट महंगा होने के कारण अन्य दिनों में बसें खाली रह जाती हैं।
इसलिए परिवहन मुख्यालय ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए यह तरीका निकाला है। उत्तराखंड परिवहन के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया शुक्रवार से यह सुविधा शुरू की जा रही है। यात्रा के बाद टैबलेट कंडक्टर को लौटाना होगा।