72 देशों के साधक योगा वीक में सीखेंगे योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक मार्च यानि मंगलवार से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत आगाज हो जाएगा।बताया गया कि इस साल सात दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव- 2016 में लगभग 72 देशों के 1100 से अधिक योग साधकों के प्रतिभाग की उम्मीद है।
योग महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना और पलायन को रोकना है। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि इसके माध्यम से लोकल को जीविका और ग्लोबल को जीवन का संदेश देना मिले, पर रखा गया है।
मंगलवार कोउत्तराखंड पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल 2016 का रंगारंग आगाज होगा।
72 देशों के 1100 से अधिक देसी-विदेशी साधक पहुंचेंगे
सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि इस बार परमार्थ निकेतन आश्रम के साथ मिलकर राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रही है।
उन्होंने बताया कि आश्रम में आयोजित होने वाले 17 वें अंतरराष्ट्रीय योगा वीक में 72 देशों के 1100 से अधिक देसी-विदेशी साधक, जिज्ञासु प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री हरीश रावत, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में भारत सहित दुनिया के करीब 20 देशों के 70 से अधिक योगाचार्य, विशेषज्ञ और संत शामिल होंगे।
जो सप्ताहभर तक चलने वाले महोत्सव में अष्टांग योग, आयंगार योग, भारत योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग, डीप योग आदि विधाओं की 150 से अधिक कक्षाएं लेंगे और दुनियाभर के योग जिज्ञासुओं, साधकों को उनकी जानकारी देने के साथ ही अभ्यास भी कराएंगे।
इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती, पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विवेक चौहान, मीडिया प्रभारी डा. राम महेश मिश्र, राजेश दीक्षित, लक्की सिंह आदि मौजूद थे।