फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga festival first day video.

वीडियो में देखें, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की खास झलकियां

Tue, 01 Mar 2016 07:12 PM IST
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, देहरादून
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
international yoga festival first day video.

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत आगाज मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन परिसर में हुआ। इस महोत्सव में देश-विदेश से सैकडों योग साधक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


परमार्थ निकेतन, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


अन्तरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरू स्वामी मूजी, ब्राजील के धर्मगुरु प्रेम बाबा, प्रदेश के पर्यटन मन्त्री दिनेश धनै, पर्यटन सचिव शैलेश बगौली सहित अनेकों योग गुरुओं की उपस्थिति में योग महोत्सव में देश-विदेश के कई सौ योग प्रशिक्षु इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग महोत्सव की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

international yoga festival first day video.

इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ में ‘योग महाकुम्भ’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि योग महाकुंभ के बाद पड़ने वाले सभी शनिवार व रविवार में पंतद्वीप स्थित पंडाल में योग कक्षाएँ चलाई जायेंगी।

वीडियो




उन्होंने स्वर्गाश्रम के पास स्थापित ‘चौरासी कुटिया’ का भी जिक्र किया और कहा कि योग महोत्सव में आए योग प्रशिक्षु चौरासी कुटिया को भी देखें।

उन्होंने चौरासी कुटिया क्षेत्र में ध्यान कुटियाओं को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री रावत ने युवाओं के लिए योग के एडवांस ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने को भी कहा, ताकि उत्तराखण्ड से अधिक से अधिक योग शिक्षक निकलें और उनके माध्यम से योग की जन्मस्थली उत्तराखण्ड का योग विज्ञान दुनिया के कोने-कोने में पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने स्वामी चिदानंद सरस्वती को भारतीय संस्कृति एवं योग का ‘वर्ल्ड एंबैसडर’ बताया।

योग महोत्सव की झलकियां देखें यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed