फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2025 will begin from 9th march in Parmarth Niketan Rishikesh

Rishikesh: परमार्थ निकेतन में नौ से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, देश-विदेश के योगाचार्य करेंगे प्रतिभा

Wed, 05 Mar 2025 11:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Mar 2025 11:31 PM IST
सार

महोत्सव में योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
International Yoga Festival 2025 will begin from 9th march in Parmarth Niketan Rishikesh
योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नौ से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से बीते 36 वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


सभी गतिविधियां योग और आत्मिक उन्नति की दिशा में एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेंगी। कहा कि योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे जीवन के हर पहलू में लागू किया जाए। योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, ध्यान और प्राचीन भारतीय परंपराओं के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन न केवल योग जिज्ञासुओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि एक दिव्य अनुभव का अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


Rishikesh: 15 अप्रैल को एम्स का दीक्षांत समारोह, 434 छात्रो को मिलेगी डिग्री, जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में भारत समेत मैक्सिको, नाॅर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के योगाचार्य और योग जिज्ञासु प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed