फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh AIIMS convocation on 15th April 434 students will receive degrees, JP Nadda will be chief guest

Rishikesh: 15 अप्रैल को एम्स का दीक्षांत समारोह, 434 छात्रो को मिलेगी डिग्री, जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 05 Mar 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Mar 2025 09:32 PM IST
सार

ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
Rishikesh AIIMS convocation on 15th April 434 students will receive degrees, JP Nadda will be chief guest
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश एम्स का पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 434 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। एम्स प्रशासन समारोह की तैयारियों में जुटा है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं।
विज्ञापन


यहां नर्सिंग काॅलेज में बीएससी व एमएसी नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित होते हैं। एम्स में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस व नर्सिंग पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान में संचालित होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने बताया कि पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को आयोजित होगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह में करीब 434 छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जाएंगी।

Uttarakhand:  केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी, यात्रा होगी आसान, कैबिनेट में लगी मुहर

अब तक हो चुके हैं चार दीक्षांत समारोह
एम्स का पहला दीक्षांत समारोह तीन नवंबर 2018 को हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की थी। चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल 2024 को हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की थी।

पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 
- संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed