फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2025 In Rishikesh People can apply Online Offline Registration here

International Yoga Festival: योग व आध्यात्म गुरुओं के सानिध्य में होगा सात दिवसीय महोत्सव, यहां करें पंजीकरण

Thu, 27 Feb 2025 09:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

International Yoga Festival 2025: पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से हर साल की भांति गंगा रिजाॅर्ट ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
International Yoga Festival 2025 In Rishikesh People can apply Online Offline Registration here
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग व आध्यात्म गुरुओं व योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से हर साल की भांति गंगा रिजाॅर्ट ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार 20 हजार से अधिक योग साधक और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशोरी, अक्षत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन


महोत्सव में प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान, नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंडी लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अलग-अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी का व्याख्यान होगा। प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्य प्रतिभागियों को योग का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  सीएम का सख्त संदेश, मंत्री-विधायक कोई हो, राज्य की एकता प्रतिष्ठा पर गलत टिप्पणी नहीं बर्दाश्त

महोत्सव के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था

गत वर्ष महोत्सव में 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने प्रतिभाग किया था। इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण gmvnonline.com पर किया जा सकता है। इस बार योग महोत्सव ग्रीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव से पहले और बाद में आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

ऋषिकेश सदियों से योग की भूमि रही है। देश-विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खिंचे चले आते हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है। इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतिविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed