{"_id":"5a97d0034f1c1b462c8bad22","slug":"international-yoga-festival-2018-start-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का शानदार आगाज, जुटे 90 देशों के योग साधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का शानदार आगाज, जुटे 90 देशों के योग साधक
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Mar 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
yoga
ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस गंगा रिजोर्ट में इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने योग और अध्यात्म को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आज पूरे विश्वभर में भारतीय योग की मांग हो रही है। हम सबको मिलकर इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, पर्यटन सतपाल महाराज, वनमंत्री हरक सिंह रावत, कृषिमंत्री सुबोध उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं परमार्थ निकेतन में भी आठ दिवसीय योग फेस्टिवल का शुभारंभ परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी महाराज ने किया। योग फेस्टिवल में 90 देशों के योग जिज्ञासु प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन कुंडलिनी योग, हॉट योग, संस्कृत मंत्रों का उच्चारण आदि क्रियाएं कराई गई।
विज्ञापन