{"_id":"6830294f8885ea983d0d7e94","slug":"international-yoga-day-2025-this-time-state-level-event-will-be-held-in-summer-capital-gairsain-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण
Fri, 23 May 2025 01:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 23 May 2025 01:24 PM IST
सार
आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए।
विज्ञापन
योग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार इस बार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम करेगी। शासन ने आयुष विभाग को इसकी अनुमति दे दी है। पहली बार योग दिवस पर 10 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगासन कर आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश देंगे। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है।
विज्ञापन
आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए। योग को प्रकृति से जोड़ने के लिए झील, नदी वाले स्थानों से भी योग का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक जिलों में स्कूलों में योग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी योग दिवस से संबंधित कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार योग दिवस के लिए प्रत्येक जिले में एक योग पार्क बनाया जा रहा है। इन पार्कों में स्थानीय लोग सुबह व शाम के समय से योग का अभ्यास कर सकेंगे।