{"_id":"626b7fa238030c16a844a5a9","slug":"international-yoga-day-2022-itbp-himveers-participate-in-yoga-at-height-of-15-000-feet-in-snow-covered-himalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के बीच हिमवीरों का योग सत्र : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आईटीबीपी जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के बीच हिमवीरों का योग सत्र : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आईटीबीपी जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास
Fri, 29 Apr 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 15 हजार फीट से ऊंचे इंडो तिब्बत बॉर्डर पर शून्य से नीचे तापमान में भी आईटीबीपी जवान सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। इन दिनों यह जवान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बर्फ में योगाभ्यास करते हिमवीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले उत्तराखंड में हिमवीर पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास करते नजर आए। हिमवीरों का योगभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 21 जून को हर वर्ष मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां की जाती है। आईटीबीपी जवान भी इसकी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 15 हजार फीट से ऊंचे इंडो तिब्बत बॉर्डर पर शून्य से नीचे तापमान में भी आईटीबीपी जवान सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। इन दिनों यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी कर रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित योग सत्र में जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बाबा की काली करतूत : भूत-प्रेत का डर दिखाकर करता रहा दुष्कर्म, 14 साल की उम्र से दलदल में फंसी पीड़िता ने खोले राज
विज्ञापन
आईटीबीपी द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले यह तैयारी की जा रही है। हिमवीरों ने योग सत्र में भाग लिया। आयुष मंत्रालय द्वारा 7 अप्रैल को लाल किले में आयोजित 'योग उत्सव' के उत्सव के साथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी। हर साल 22 जून को मनाए जाने वाले योग उत्सव को लेकर हिमवीरों का उत्साह भी हाई है।