{"_id":"60cf82a48ebc3e2d5a4b48ef","slug":"international-yoga-day-2021-dilraj-preet-kaur-told-yoga-is-very-important-for-body-mind-and-soul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है योग- दिलराज प्रीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है योग- दिलराज प्रीत कौर
Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
सार
पहले दिन योग गुरु दिलराज प्रीत कौर ने योग का महत्व बताने के साथ योगाभ्यास भी कराया।
विज्ञापन
दिलराज प्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से दो दिवसीय ऑनलाइन योग के कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह आठ बजे ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू होने के बाद योग गुरु दिलराज प्रीत कौर ने कहा कि योग शरीर, मन के साथ ही आत्मा को भी नियंत्रित करता है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराजने कहा कि योग अभ्यास का एक प्राचीन रूप जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 : मां को देखकर ढाई साल की काश्वी कर रही योगासन, तस्वीरें
विज्ञापन
देश भर में कोरोना साए के बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन योग गुरु मनीष पॉल लोगों को योग का महत्व बताने के साथ योगाभ्यास भी कराएंगे।
विज्ञापन
बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य बच्चों के साथ करेंगी योग
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार सुबह 10 बजे शिशु सदन एवं बालिका निकेतन केदारपुरम में बच्चों के साथ योग करेंगी। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करें।
अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग: राज्यपाल
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लंबे समय से पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ रही है। महामारी ने मानव जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। लाखों लोग शारीरिक और मानसिक पीड़ा के शिकार हुए हैं। ऐसे समय में इस संकट से उबरने के लिए व्यक्ति को आत्मबल और धैर्य की सबसे अधिक आवश्यकता है। आत्मबल और संतुलन बनाए रखने व तनाव को दूर करने के लिए योग की अहम भूमिका है। राज्यपाल ने कहा कि अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर कोरोना संकट का मजबूती से सामना करें।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग जरूरी
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर रह कर ही परिवार के साथ योग करें। बताया कि योग दिवस पर विधानसभा परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से भी कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर योगाभ्यास करेंगे।
योग साधना से शारीरिक और मानसिक रूप से रह सकते स्वस्थ : सीएम
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग साधना से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा की पहचान है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई है, जिससे पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्युनिटी बढ़ाने पर बल दिया है। योग अभ्यास से इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में येेग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ और सुरक्षित रहें।