फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International yoga day 2020: Bjp Appeal to public For doing Yoga in Home and Post photo on social media

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बीजेपी ने जनता से की अपने घर पर ही योग करने की अपील, सोशल मीडिया पर पोस्ट करें फोटो

Fri, 19 Jun 2020 06:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jun 2020 06:36 PM IST
सार

  • प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला को योग दिवस कार्यक्रम का समन्वयक बनाया

विज्ञापन
International yoga day 2020: Bjp Appeal to public For doing Yoga in Home and Post photo on social media
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर योग करेंगे। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे समाज के विभिन्न वर्गों को भी अपने-अपने घरों पर योग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय रूहेला को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भाजपा पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बाबा रामदेव ने हरिद्वार में किया 'योग प्रोटोकॉल रिहर्सल', तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 21 जून को सुबह छह से सात बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश पदाधिकारियों समेत जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने घर में योग करेंगे।

साथ ही भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों, जिनमें शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, खिलाड़ी, एनजीओ छात्र-छात्राओं को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस संबंध में प्रदेश समन्वयक विनय रूहेला ने सभी जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारीयों को पत्र जारी किया है।

योग कार्यक्रम के एक घंटे के समय में 15-15 मिनट के संधि योग, आसन व प्राणायाम, 12 मिनट का ध्यान तथा तीन मिनट कल्याण मंत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। योग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ‘अपने अपने घर पर योग’ करते हुए अपने चित्र अथवा वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे।

डॉ.भसीन ने कहा कि केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने कोरोना से लड़ाई के लिए शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने की जो राय दी है, उसमें योग को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है, उन्होंने सभी से योग करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed