फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International yoga day 2019 Main Program details in uttarakhand

विश्व योग दिवस 2019: देवभूमि में एक साथ योग करेंगे हजारों लोग, यहां होंगे प्रमुख कार्यक्रम

Thu, 20 Jun 2019 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
International yoga day 2019 Main Program details in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजधानी देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में शुक्रवार को सुबह सूरज उदय होने के साथ ही हजारों लोग योग करेंगे। एक ओर जहां पवेलियन मैदान में तीन हजार लोग एक साथ योग करेंगे तो दूसरी ओर शहर में अलग-अलग जगहों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पवेलियन मैदान में सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाना है। इस शिविर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चूंकि सुबह सात बजे योग कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, इसलिए पुलिस ने सुबह चार बजे से ही रूट डायवर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, योग कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर तेज बारिश ने जिला प्रशासन की दुश्वारियां बढ़ाईं। हालांकि देर रात तक हालात सामान्य हो गए। बृहस्पतिवार को योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी पवेलियन मैदान पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में यहां भी होंगे योग दिवस के कार्यक्रम
-दून योगपीठ संस्थान की ओर से घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स।
-राजपुर रोड स्थित डब्लूआईसी।
-राजपुर रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ में।
-हाथीबड़कला स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग में।
-दून विश्वविद्यालय परिसर में।
-राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में।
-राजपुर रोड स्थित पेसिफिक मॉल में।
-सुभाष रोड स्थित टेलीकॉम कार्यालय में।
-केदारपुरम स्थित नारीनिकेतन में।
-गढ़ी कैंट स्थित दुर्गामल्ल पार्क में।

धर्मनगरी पर चढ़ा विश्व योग दिवस का रंग

पूरे विश्व में शुक्रवार को योग दिवस मनाया जाएगा। धर्मनगरी भी योग दिवस के रंग में रंग चुकी है। जिला प्रशासन, पतंजलि योगपीठ, शांतिकुंज सहित करीब 100 स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा चुकी है। 

जिला प्रशासन की ओर से इस बार भी भल्ला कॉलेज के मैदान में योग दिवस मनाया जाएगा। आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि योग शिविर की तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत शिविर का उद्घाटन करेंगे। शहर के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे। सुबह सात से आठ बजे तक होने वाले इस योग शिविर की सफलता के लिए जिला प्रशासन बृहस्पतिवार को तैयारियों में जुटा रहा। 

स्वामी रामदेव के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ की ओर से भेल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में योग शिविर लगाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद, सुरेश राठौर और पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कई अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। 

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मंडल प्रभारी देशबंधु और जिला प्रभारी प्रवीण वैदिक ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करेंगे। ओम आरोग्यं मंदिर कनखल के प्रभारी योगगुरु रजनीश योगी ने बताया कि शाम को प्रेम नगर आश्रम के गंगा घाट पर भी योग शिविर लगाया जाएगा। शहर में औद्योगिक इकाइयाें, शिक्षण संस्थानों समेत कई संस्थाओं में योग शिविर लगाए जाएंगे। 

पर्यटन मंत्री के साथ हजारों लोग करेंगे योग

रुड़की में सबसे बड़ा कार्यक्रम मालवीय चौक स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान में होगा। यहां पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज योग करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब दो हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल कार्यक्रम का आयेजन होगा। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने बताया कि मालवीय चौक स्थित एसडी कॉलेज के मैदान में सुबह पांच बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 5.30 बजे तक भजन होंगे।

इसके बाद 6.15 बजे तक योग होगा। इस दौरान आचार्यकुलम् के छात्र भी योग का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेयी यती, विधायक प्रदीप बत्रा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 

इसके अलावा शहर में जगह-जगह स्कूल, कॉलेजों और संगठनों की ओर से भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूके सीटीआर एनसीसी की ओर से केएल पॉलिटेक्निक रुड़की में सुबह सवा छह बजे कार्यक्रम होगा। इसमें आईआईटी रुड़की और पॉलिटेक्निक के करीब 150 छात्र उपस्थित होंगे। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में योग समारोह का आयोजन सुबह 7.15 बजे होगा।

वहीं भगवानपुर, लक्सर और नारसन में भी भारत स्वाभिमान न्यास ट्रस्ट की ओर से सुबह पांच बजे से कार्यक्रम होंगे। लक्सर में आर्य समाज मंदिर, नारसन में महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज और भगवानपुर में आरएनआई इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed