फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2018 cm trivendra singh rawat statement

हमारा सौभाग्य कि इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड में: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Wed, 20 Jun 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jun 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2018 cm trivendra singh rawat statement
त्रिवेंद्र सिंह रावत

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए देश ही नहीं, दुनियाभर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


यह देखकर सुखद अनुभूति होती है कि हमारी प्राचीन सभ्यता और जीवन दर्शन का हिस्सा रहा योग आज वैश्विक शांति और कल्याण में अहम भूमिका निभा रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड में हो रहा है। यह सुखद संयोग है कि योग की इस धरा में 50 हजार से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सानिध्य में योग करने का मौका मिलेगा। देवभूमि का योग से सदियों पुराना नाता है। ऋषिकेश तो आज भी योग की राजधानी के नाम से जाना जाता है। यहां दुनिया के कोने-कोने से लोग योग और आध्यात्म के लिए आते हैं। 60 के दशक में ऋषिकेश में प्रसिद्ध बीटल्स आश्रम की स्थापना के साथ योग को संगीत के जरिए एक नया मुकाम मिला और योग ऋषिकेश की वादियों से दुनियाभर में फैल गया। विश्व स्वास्थ्य संस्था द्वारा ऋषिकेश को विश्व योग केंद्र की संज्ञा दी गई।

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के केंद्र में पर्यटन है। आध्यात्मिक और वेलनेस टूरिज्म हमारे कोर सेक्टर रहे हैं। ऐसे में देवभूमि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी मिलना किसी वरदान से कम नहीं। देवभूमि से योग का संदेश दुनिया के कोने कोने में जाएगा तो यह विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायक होगा। उत्तराखंड को योगभूमि के तौर पर पहचान मिलेगी। पर्यटन को बढ़ाने के मकसद से योग दिवस का आयोजन इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह सर्वविदित है कि भारतवर्ष ने ‘सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया,’ का भाव दुनिया को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इसी भाव को चरितार्थ करते हुए योग के जरिए वैश्विक कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कल्पना की। योग ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो समस्त विश्व को एकसूत्र में बांध सकता है।
विज्ञापन


आज के दौर में अगर योग वैश्विक आकर्षण का केंद्र बना है तो इसका श्रेय निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। सितंबर, 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे 193 देशों ने अपना समर्थन दिया और 2015 से हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। आम तौर पर संयुक्त राष्ट्र में किसी प्रस्ताव पर दुनिया के विभिन्न देश बंटे होते हैं, प्रधानमंत्री के आह्वान पर रिकॉर्ड समय में दुनिया के 193 देश योग दिवस मनाने के लिए एकजुट हुए। प्रधानमंत्री जी की कोशिशों के चलते योग आज एक जन आंदोलन बन चुका है। दुनियाभर में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। योग स्वयं से स्वयं को जोड़ने का साधन है। योग कोई धार्मिक कर्मकांड नहीं है यह मन और जीवन को स्वस्थ रखने की कला है। सरल शब्दों में कहें तो योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। इसीलिए आज दुनिया योग के जरिए फिटनेस से वेलनेस और वेलनेस से हैप्पीनेस की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग आज जीवन जीने का जरिया तो है ही, एक बड़ा बाजार भी बन गया है। युवाओं के लिए योग करियर के रूप में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। योग के साथ ही आयुर्वेद और खादी जैसे देसी प्रोडक्ट्स का भी क्रेज बढ़ गया है। भारत में योग और आयुर्वेद से जुड़े प्रोडक्ट्स का बाजार 12 हजार करोड़ रुपये के करीब आंका जाता है। योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत के योग शिक्षकों की पूरी दुनिया में मान्यता बढ़ी है। भारत के कई राज्यों और दुनिया के कई देशों में स्कूली पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जा रहा है। कॉरपोरेट सेक्टर में भी कर्मचारियों को स्वस्थ रखने के लिए योग इंस्ट्रक्टर की डिमांड बढ़ रही है। योगिक स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे विषय आज हमारे समाज में सम्मान से देखे जा रहे हैं। योग हिंदुस्तान की ऐसी सॉफ्ट पावर है जिसके आगे आज पूरी दुनिया नतमस्तक नजर आती है। योग से तन स्वस्थ रहेगा मन स्वस्थ रहेगा...जन-जन स्वस्थ रहेगा...तो संपूर्ण विश्व कल्याण के पथ पर आगे बढ़ता जाएगा।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed