फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2018 bumper application for yoga with pm modi

विश्व योग दिवस 2018: PM मोदी संग योग करने के लिए आए इतने आवेदन कि रोकना पड़ा रजिस्ट्रेशन

Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
international yoga day 2018 bumper application for yoga with pm modi
- फोटो : फाइल फोटो

योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी करते हुए बारिश का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हर तैयारी बैठक में इस हिसाब से इंतजाम पर बात हो रही है। 18 और 19 जून को एफआरआई के कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल तय की गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की शनिवार को हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इधर कार्यक्रम के लिए 50 हजार का आंकड़ा पार होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


सचिवालय में आयोजित तैयारी बैठक में कहा गया कि बारिश होने की स्थिति में वर्षा योग होगा। योग हर हाल में किया जाएगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसार कम हैं। फिर भी एहतियातन सारे इंतजाम किए जाएंगे। सभी योग मैट के साथ शू बैग और वाटर प्रूफ मोबाइल पाउच का इंतजाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 और 19 जून को कार्यक्रम स्थल पर होगी रिहर्सल 

international yoga day 2018 bumper application for yoga with pm modi
21 जून को सुबह पांच बजे के बाद एफआरआई में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सचिव आयुष आरके सुधांशु ने बताया कि कूड़े कचरे के तत्काल निस्तारण के लिए कम्पेक्टर मशीन लगाई जाएगी। कूड़े को इकट्ठा करने और सफाई के लिए पर्याप्त कार्मिक तैनात रहेंगे।

बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा आदि की ठोस व्यवस्था कर ली गई है। 18 और 19 जून को कार्यक्रम स्थल पर होने वाली रिहर्सल में सभी ग्रुप लीडर का शामिल होना अनिवार्य किया गया है। 1000 बसें रेंजर्स ग्राउंड में रहेंगी। यहां से ये हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य रूट पर प्रतिभागियों के लाने के लिए रवाना होंगी। रूट चार्ट और किस बस में कौन आएगा, इसकी लिस्ट बना ली गई है।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना की। बैठक में डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव विद्यालयी शिक्षा डॉ.भूपिंदर कौर औलख, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव प्रोटोकॉल हरबंश सिंह चुघ, वीसी एमडीडीए आशीष श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय जोगदंडे, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा, अपर निदेशक सूचना डॉ.अनिल चंदोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed