{"_id":"5b12afaf4f1c1bf76e8b5fb7","slug":"international-t20-match-series-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल देहरादून में होगा T20 का महामुकाबला, रूट रहेंगे डायवर्ट, यहां देखें रूट चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल देहरादून में होगा T20 का महामुकाबला, रूट रहेंगे डायवर्ट, यहां देखें रूट चार्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Jun 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi international cricket stadium
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच के दौरान रायपुर क्षेत्र में कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था न फैले इसके लिए वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही वाहनों को स्टेडियम के पास पार्क किया जाएगा। अलबत्ता मंत्री, विधायकों, पासधारकों और मीडियाकर्मियों के वाहनों को सीधे एक नंबर गेट तक लाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें सरकारी आवास के सामने और आईस हॉकी स्टेडियम के सामने पार्क किया जाएगा। इस दौरान दोपहर दो बजे से रात मैच खत्म होने तक रायपुर-थानो मार्ग पर पूरी तरह से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
-जोगीवाला, पोस्ट ऑफिस तिराहा नेहरू ग्राम व फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह में आने वाले वाहनों को डोभाल चौक रायपुर की ओर नहीं भेजा जाएगा। ये वाहन लाडपुर होते हुए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से स्टेडियम में भेजा जाएगा।
-सहस्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर आने वाले वाहनों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से स्टेडियम भेजा जाएगा।
-मसूरी से आने वाले समस्त वाहनों को कृषाली चौक से सहस्रधारा की ओर न भेजकर आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-सहस्रधारा पुलिया तिराहा से कोई भी वाहन मालदेवता की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
-मालदेवता से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर सहस्रधारा रोड की ओर भेजा जाएगा, कोई भी वाहन रायपुर नहीं आएगा।
-जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप कच्चे रास्ते से कोई भी वाहन थानो रोड की ओर नहीं आएगा।
-जौलीग्रांट पीएबी तिराहा से थानो रोड वाले यातायात को वाया डोईवाला देहरादून डायवर्ट किया जाएगा।
-मियांवाला से रायपुर चार नंबर चक्की तिराहे में आने वाले वाहनों को रायपुर शिव मंदिर तिराहे की ओर न भेजकर पुलिया नंबर छह की ओर भेजा जाएगा।
-मंत्री, विधायकों व अधिकारियों के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहे होते हुए स्टेडियम के गेट नंबर एक से सरकारी आवास के सामने खाली मैदान में पार्क किया जाएगा।
-पासधारारक व मीडिया के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहे होते हुए स्टेडियम गेट नंबर से आईस हॉकी स्टेडियम के सामने मैदान में पार्क किया जाएगा।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
route divert in dehradun
केवी ऑर्डिनेंस ग्राउंड, मालदेवता खाली मैदान, सरोली गांव खाली मैदान। इन पार्किंग स्थलों के भर जाने के बाद ही स्टेडियम के आसपास खाली जगहों पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने वाली तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम दर्शकों से गुलजार रहेगा। शनिवार को भी क्रिकेट प्रेमियों ने आईएलएफएस की ओर से लगाए गए काउंटरों के साथ ही बुक माई एप के जरिये ऑनलाइन टिकटों की खरीदारी की। रविवार को भी टिकटों की बिक्री की जाएगी।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए खेल प्रशंसक शनिवार को भी स्टेडियम पहुंचे। यहां एक नंबर गेट पर लगे काउंटर से उन्होंने टिकटों की खरीदारी की। आईएलएफएस के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि दो दिन में 13 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके अलावा बुक माय शो एप के जरिये भी लोग ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं।
बताया कि पहले दो मुकाबलों के लिए नॉर्थ पवेलियन कॉर्प बॉक्स-8 थर्ड फ्लोर के सारे टिकट बिक चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले टी-20 मैच में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। बताया कि अभी केवल तीन जून को होने वाले पहले मैच के ही टिकट दिए जा रहे हैं। टिकटों की बिक्री रविवार शाम तक की जाएगी।