फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Captain Kunal Uniyal received the International Literary Award Uttarakhand news in hindi

International Literary Award: दून के कैप्टन कुणाल को मिला सम्मान, जानें क्या है उपन्यास में खास

Thu, 22 Sep 2022 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 06:22 PM IST
सार

उत्तराखंड के कैप्टन कुणाल ने फिक्शन राइटर श्रेणी के लिए पुरस्कार जीता है। कैप्टन कुणाल लेखक, कवि, अध्यात्मवादी होने के साथ ही उद्यमी हैं और उन्होंने कई भाषाओं में 15 किताबें लिखी हैं। राजधानी के सेंट थॉमस कॉलेज से कैप्टन कुणाल ने शिक्षा ग्रहण की है। भारत और विदेशों में उनके काम के लिए पहचान मिली है।

विज्ञापन
Dehradun Captain Kunal Uniyal received the International Literary Award Uttarakhand news in hindi
कैप्टन कुणाल नारायण उनियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कैप्टन कुणाल नारायण उनियाल को वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन कनाडा स्थित साहित्यिक समाज उकियोटो के भारतीय समकक्ष द्वारा 18 सितंबर को दिल्ली में किया गया। कुणाल को पुरस्कार उपन्यास जर्नी टू द नेक्स्ट लेवल के लिए दिया गया, जो महाभारत युद्ध से प्रेरित होने के साथ ही मृत्यु के बाद के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन


पुरस्कार की दौड़ में कैप्टन कुणाल के अलावा फ्रांस, फिलीपींस और अमेरिका जैसे देशों के कई लेखक शामिल थे। उत्तराखंड के कैप्टन कुणाल ने फिक्शन राइटर श्रेणी के लिए पुरस्कार जीता। कैप्टन कुणाल लेखक, कवि, अध्यात्मवादी होने के साथ ही उद्यमी हैं और उन्होंने कई भाषाओं में 15 किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन


कैप्टन दून के नवादा गांव से ताल्लुक रखते हैं और टिहरी गढ़वाल में इनका पुश्तैनी मकान है। राजधानी के सेंट थॉमस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। भारत और विदेशों में उनके काम के लिए पहचान मिली है। इसमें फ्रांस और लंदन में सम्मान और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ से उनकी पुस्तकों के लिए मिली प्रशंसा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्हें वर्ष का सबसे प्रतिष्ठित एजुप्रेन्योर अवार्ड 2022, वैदिक इंटरनेशनल सोसाइटी द्वारा विशिष्ट व्यक्तित्व पुरस्कार, सफल लेखक पुरस्कार और नॉटिकल इंस्टीट्यूट लंदन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कुणाल बहुत कम भारतीय लेखकों में से हैं, जिनकी पुस्तक ब्रिटिश लाइब्रेरी में सूचीबद्ध है।


ये भी पढ़ें...KBC: उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर

उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को समृद्ध भारतीय परंपराओं, संस्कृति, प्राचीन भारतीय ग्रंथों से अवगत कराना और भारतीय आध्यात्मिकता के संदेश को दुनिया भर में फैलाना है। फिलहाल वह एक हिंदी कविता संग्रह और अपने उपन्यास के अगले संस्करण पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed