फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international cricket stadium in haldwani

उत्तराखंड को मिली विश्व स्तर पर पहचान

Mon, 19 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 19 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
international cricket stadium in haldwani
stadium - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के आधे सदस्यों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण कर चुनाव से ठीक पहले युवाओं को नायाब तोहफा दिया।

विज्ञापन


पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रहे सीएम ने हल्द्वानी में रणजी, आईपीएल जैसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मैचों की राह खोलते हुए गौला तट के सुंदरीकरण और विकास का भी ऐलान किया। समारोह में भीड़ जुटने से उत्साहित मुख्यमंत्री ने कई वादे भी किए और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश के साथ ही अपने अन्य मंत्रियों की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन


2014 के बाद से कांग्रेस की प्रदेश में उपलब्धियों को गिनाते हुए रावत ने भाजपा और केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वन मंत्री दिनेश अग्रवाल के साथ इस स्टेडियम के बगल में ही बनने वाले अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर (हल्द्वानी जू सफारी) का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर 300.34 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस 2022 तक प्रदेश में हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में हर गांव को सड़क से जोड़ने, 24 घंटे बिजली देने के लिए भी कांग्रेस काम कर रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव की याद लोगों को दिलाते हुए रावत ने कहा कि मैंने अपना काम कर दिया है, अब आपको अपना काम करना है।

रावत ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी निशाने पर लिया और कहा कि दिल्ली वाले बाबा  (पीएम मोदी) की नोटबंदी की वजह से प्रदेश का शीतकालीन पर्यटन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। भाजपा के नेता 2014 में कहते थे कि उत्तराखंड आना हो तो सर पर कफन बांधकर आएं। 2013 की केदारनाथ आपदा से ध्वस्त उत्तराखंड को फिर से संवारने का काम कांग्रेस ने किया। रावत ने भाजपा पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने, विधायकों की खरीद फरोख्त करने, प्रदेश के बजट को रोकने का भी आरोप जड़ा।

लोकार्पण समारोह के बहाने चुनावी मोड में नजर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीच-बीच में वित्त मंत्री और स्थानीय विधायक इंदिरा हृदयेश की पीठ भी थपथपाई। रावत ने कहा कि वित्त मंत्री की वजह से चार साल का स्टेडियम रिकार्ड दो साल में ही पूरा हो गया। मुख्यमंत्री ने गौला नदी के रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के लिए मंच से ही राजस्व मंत्री यशपाल आर्य को प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी को स्टेडियम का अनुपम तोहफा मिला है और इससे अब हल्द्वानी की पहचान विश्व स्तर पर कायम होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस दौरान स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, पंचायत मंत्री प्रीतम सिंह, वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल आदि भी मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का शिलान्यास भी किया।


वन मंत्री ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में विंड मिल भी स्थापित की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अल्मोड़ा महाविद्यालय के आवासीय भवन की आधारशिला भी रखी, दो करोड़ की लागत के हल्द्वानी विकासखंड के आवासीय भवनों का लोकार्पण किया। 21.90 करोड़ से निर्मित सड़कों के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed