फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Coffee Day today In Dehradun you get literary cookies along with a sip of coffee

International Coffee Day: दून में कॉफी की चुस्की के साथ मिलती है साहित्य की कुकीज, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

Tue, 01 Oct 2024 01:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

कैफे को आकर्षक बनाने और साहित्य प्रेमियों को ठिकाना देने के लिए कैफे में किताबें रखी गई हैं। कहा, युवाओं में कैफे को लेकर क्रेज बढ़ रहा है।

विज्ञापन
International Coffee Day today In Dehradun you get literary cookies along with a sip of coffee
कॉफी का प्याला साथ में किताब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज (मंगलवार) पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन कॉफी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का अवसर है। दिन की शुरुआत हो या किसी दोस्त के साथ बातचीत, कॉफी हम सभी की जिंदगी का एक हिस्सा बन गई है।

विज्ञापन


ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे कैफे से रूबरू कराएंगे, जहां कॉफी की चुस्की के साथ साहित्य की कुकीज मिलती है।हाथ में कॉफी के प्याले के साथ प्रसिद्ध साहित्यकार की किताब हो तो अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। ऐसा ही अनुभव साहित्य प्रेमियों को राजधानी दून के एक कैफे में मिल रहा है। इस कैफे में हर उम्र के लोगों के लिए करीब तीन हजार से अधिक किताबें रखी हैं।
विज्ञापन


 

मनोरंजन के साथ ज्ञान
वसंत विहार के इंद्रानगर में स्थित मौलियार नाम के इस कैफे की संस्थापक विदुषी भट्ट ने बताया, कैफे में साहित्य प्रेमियों के लिए हिंदी-अंग्रेजी के साथ गढ़वाल-कुमाऊं का साहित्य और धार्मिक किताबें रखी गई हैं। कैफे में इस तरह की करीब तीन हजार से अधिक किताबें हैं। साथ ही प्रसिद्ध लेखकों की किताबों से भी आमजन रूबरू हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, आमतौर पर कैफे में कॉफी के साथ कुकीज दी जाती है। लेकिन कैफे को आकर्षक बनाने और साहित्य प्रेमियों को ठिकाना देने के लिए कैफे में किताबें रखी गई हैं। कहा, युवाओं में कैफे को लेकर क्रेज बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, अपात्र घोषित

इसके साथ ही युवाओं को साहित्य के प्रति जागरूकता करने व उनकी रुचि बढ़ाने के मकसद से कैफे में किताबें रखी गई हैं। इसके अलावा हमारा उद्देश्य किताबों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के साथ उनके ज्ञान को बढ़ाना है। कैफे के नाम को लेकर विदुषी ने बताया, मौलियार एक पहाड़ी शब्द है। इसका अर्थ फूलों के खिलने को दर्शाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed