फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interesting day in year 2013

11-12-13 है शुभ, क्या कर रहे हैं आप?

Thu, 28 Nov 2013 12:51 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Nov 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
interesting day in year 2013

इस साल 11/12/13 तारीख ने लोगों को क्रेजी बना दिया है। इस दिन लोग शुभ कार्य करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


शादी, सगाई, जन्मदिन, गृहप्रवेश से लेकर बच्चे के जन्म तक को लोग खास बना लेना चाहते हैं। अगले माह पड़ने वाली इस तारीख को लोग किसी भी तरह से यादगार बना देना चाहते हैं।

इस दिन होने वाले कार्य मंगलकारी
अंक ज्योतिष के हिसाब से भी यह तारीख शुभ मानी जा रही है। इस तारीख का पूर्णांक 9 बनता है। इस अंक का प्रतिनिधित्व मंगल करता है। इस दिन होने वाले कार्य मंगलकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन


हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि 11 दिसंबर को शादी का अच्छा मुहूर्त नहीं है। फिर भी लोग इस दिन शादी करना चाहते हैं।

पढ़ें, यहां भगवान पर भारी शैतान, खेल रहा गंदा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर रोड निवासी हरलीन कौर ने अपनी सगाई के लिए इस दिन पर खास समय को चुना है। उनकी सगाई 11/12/13 को 08 बजकर 09 मिनट और 10 सेकेंड पर होगी। इस तरह 8,9,10,11,12,13 का संयोग बनेगा। वहीं, आचार्य सुशांत राज ने बताया कि उनके मित्र गिरीश चावला दिल्ली में इसी दिन शादी करेंगे।

9 का महत्व
आचार्य भरत राम तिवारी कहते हैं कि द्वापर युग के अंत में भी नौ अंक प्रचलित हुआ था। कुरुक्षेत्र का युद्ध 18 दिनों तक हुआ। गीता में 18 अध्याय हैं। भारत के मुख्य 18 पर्व माने जाते हैं। 18 का पूर्णांक भी नौ ही बनता है। नौ पूर्णांक महत्व को दर्शाने वाला माना जाता है।

पढ़ें, एक नगरी जहां महाकाल का राज चलता है, कभी यहां देवी जवान लड़कों को खा जाती थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed