फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter College teacher give fake b ed degree for job

उत्तराखंड: नौकरी के लालच में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने लगाई बीएड की फर्जी डिग्री

Thu, 14 Jun 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Inter College teacher give fake b ed degree for job
investigation

अमान्य और जाली डिग्री के बल पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब एक इंटर कॉलेज का मामला भी पकड़ा है। मामला पौड़ी गढ़वाल के एक इंटर कॉलेज का है, जहां के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता की बीएड की डिग्री ही फर्जी पाई गई है। एसआईटी ने प्रवक्ता के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की सिफारिश की है।

विज्ञापन


अमर उजाला के महाअभियान फर्जी डिग्री-असली नौकरी, पर शासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी अब तक फर्जी तरीके से भर्ती हुए 40 शिक्षकों के नामों का खुलासा कर चुकी है। एसआईटी प्रभारी एएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते दिनों जनपद पौड़ी गढ़वाल के जनता इंटर कॉलेज नवाली के प्रवक्ता महेशपाल के बारे में बीएड की फर्जी डिग्री लगाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


महेशपाल की नियुक्ति बतौर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के रूप में 12 नवंबर 2016 को हुई थी। महेश पाल ने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बीएड की डिग्री प्रस्तुत की थी। जांच में यह बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। इसके लिए एसआईटी की टीम ने विश्वविद्यालय से भी इस आरोप की पुष्टि कराई। इसी आधार पर महेशपाल के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed