फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Integrated inspection post will made on Indo Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर बनेगी एकीकृत निरीक्षण चौकी, दोनों देशों में विकास की उम्मीद जगी

Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Integrated inspection post will made on Indo Nepal border
indo nepal border

सीमा से सटे नेपाल के कंचनपुर जिले के अंतर्गत दोधारा-चांदनी में प्रस्तावित सूखा बंदरगाह की निर्माण प्रक्रिया को गति मिलने की चर्चा के बीच भारत की ओर से भी अपने क्षेत्र में प्रस्तावित कार्य की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण चौकी के लिए रेंज के अंतर्गत आने वाली 25 हेक्टेअर भूमि के सर्वे के लिए जल्द ही प्राधिकरण की टीम यहां आएगी। इसकी अधिकृत सूचना स्थानीय अधिकारियों को मिल गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि सीमा से सटे नेपाल के दोधारा-चांदनी में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट यानि सूखा बंदरगाह ने दोनों ओर के सीमांत क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगा दी है। पूर्व में दोनों ओर के जनप्रतिनिधियों में नेपाल के सांसद डॉ. दीपक प्रकाश भट्ट, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के बीच हुई वार्ता में सूखा बंदरगाह के निर्माण से दोनों ओर विकास की संभावनाएं जताई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बंदरगाह बनने पर भारत की ओर से व्यापार के लिए फोर लेन सड़क कनेक्टिविटी भी प्रस्तावित है। नेपाल की ओर से भी बंदरगाह निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की चर्चा है। इन चर्चाओं से सीमांत के लोग काफी खुश थे, इस खुशी को उत्साह में बदला है भारत के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भूमि पत्तन प्राधिकरण की ओर से यहां सर्वे के लिए आने की खबर ने। 

दिल्ली से प्राधिकरण के अधिकारियों ने दूरभाष पर संपर्क किया है। टीम जल्द भूमि का सर्वे करने के लिए आएगी। रेंज के दक्षिणी बनबसा कक्ष संख्या सात में वन भूमि का पूर्व में भी प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दल निरीक्षण कर चुका है। इसमें पांच हेक्टेयर भूमि पर सड़क और 20 हेक्टेयर भूमि चौकी के लिए चयनित होनी है। 
-बीएस बिष्ट, रेंजर खटीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed