फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Insurance companies stopped paying to government hospitals

बीमा कंपनियों ने रोका सरकारी अस्पतालों का भुगतान

Fri, 03 Mar 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Fri, 03 Mar 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
Insurance companies stopped paying to government hospitals
money - फोटो : logo pic

टीडीएस के चक्कर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित कर रहे सरकारी अस्पतालों का भुगतान फंस गया है। सरकारी अस्पतालों के आयकर विभाग को योजना के मद में मिले पैसे का टीडीएस देने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


इसी वजह से बीमा कंपनियों ने सरकारी अस्पतालों का भुगतान रोक दिया है। वहीं निजी अस्पतालों के टीडीएस का मामला साफ होने से बीमा कंपनी उनका भुगतान कर रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के मामले भुगतान की दिक्कत के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमों ने निजी और सरकारी क्षेत्रों के अस्पतालों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी रहे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से 95 सरकारी अस्पताल और 82 निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं। दोनों तरह के अस्पतालों में लाभार्थियों के इलाज के क्लेम का भुगतान बीमा कंपनी करती है। 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डा. एचसी मार्तोलिया ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के बीमा क्लेम के भुगतान का मामला जल्दी ही सुलट जाएगा। इस संबंध में आयकर विभाग से वार्ता की जा रही है। 

दो-चार अस्पतालों में लाभार्थी का बिल अधिक होने से भुगतान लटका है। यह समस्या सुलट जाएगी। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों ने भी दिक्कत बताई उसे दूर कर दिया जाएगा। 


कुछ केस में पाया गया कि एमएसबीवाई के कार्ड पर परिवार के  एक-दो सदस्य का नाम छूट गया। अगर लाभार्थी बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को सूचना देकर अपना राशन कार्ड लेकर जाएगा तो उसे अस्पतालों में इलाज मिल जाएगा। प्रत्येक जिले में बीमा कंपनी के दो प्रतिनिधि रहते हैं। किसी को दिक्कत आ रही है तो बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed