फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to build another Bailey bridge near the Shiva temple

Dehradun News: शिव मंदिर के पास एक और बैली ब्रिज बनाने के निर्देश

Thu, 19 Mar 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions to build another Bailey bridge near the Shiva temple
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मसूरी-दून मार्ग पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण से पूर्व अस्थायी बैली ब्रिज बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर शिव मंदिर के पास बैली ब्रिज पर जाम की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अप्रैल से पर्यटन सीजन प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में देहरादून-मसूरी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसलिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग और वन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए शीघ्र ही शिव मंदिर के पास एक अतिरिक्त अस्थायी बैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करें।
विज्ञापन


ताकि, मसूरी-दून मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर डीएफओ मसूरी अमित कंवर, लोनिवि के ईई राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed