फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for installing CCTV cameras at the main door of the record room

Dehradun News: रिकाॅर्ड रूम के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

Thu, 06 Jul 2023 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions for installing CCTV cameras at the main door of the record room
जिलाधिकारी सोनिका ने कलक्ट्रेट परिसर में रिकाॅर्ड रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रिकाॅर्ड रूमों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित माॅनीटरिंग की जाए। इन्हें नियत समय पर खोला व बंद किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मुख्यालय को निर्देश दिए कि प्रतिदिन रिकाॅर्ड रूम में प्राप्त होने वाले आवेदन और ओवदन के सापेक्ष दिए गए अभिलेखों की माॅनीटरिंग की जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में नाली निर्माण के साथ ही परिसर की सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री ऑफिस के रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण कर एजी स्टाम्प को रिकाॅर्ड व्यवस्थित करने के लिए कहा। सब रजिस्ट्रार रिकाॅर्ड रूम में निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त कर कहा कि रिकाॅर्ड रूम में रिकाॅर्ड को स्कैन करने वाले कार्मिकों का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगवाकर उसे जिलाधिकारी कार्यालय मेें लिंक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के गोदाम का निरीक्षण किया। कहा कि इसे शिफ्ट कर ईवीएम वेयरहाउस में हाॅल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed