फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for formation of women motivational groups at school level in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: विद्यालय स्तर पर महिला प्रेरक समूहों के गठन के निर्देश, भूमिका को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी

Tue, 01 Oct 2024 05:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 05:08 PM IST
सार

राज्य परियोजना निदेशक झरना कमठान ने कहा कि 12 सदस्यीय समूह गठित किए जाएंगे। अभिभावकों विशेषकर महिलाओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह किया जाएगा।

विज्ञापन
Instructions for formation of women motivational groups at school level in Uttarakhand News in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों विशेषकर महिलाओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला प्रेरक समूहों का गठन किया जाएगा। समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक झरना कमठान ने इस बाबत अफसरों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


निर्देश में कहा, विद्यालय प्रबंध समिति, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की माता, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला, महिला मंगल दल की सदस्य आदि महिलाओं को शामिल करते हुए 12 सदस्यीय समूह गठित होंगे।

विज्ञापन

महिला प्रेरक समूह ऐसे बच्चों को चिह्नित करेंगे, जिन्हें विद्यालय आने में किसी तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या के निपटारे के लिए समूह प्रयास करेंगे, जो स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यशालाओं के आयोजन, विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता व कौशल विकास संबंधी कार्यक्रम कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Breast Cancer: सजग रहें...आप खुद भी समझ सकते हैं स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण, 40 से कम उम्र की भी पीड़ित

इसके अलावा बालक, बालिका में अंतर की विचारधारा को समाप्त करने संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम, बालिकाओं में पोषण और जन्म नियंत्रण से संबंधित नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम की सहायता से कार्यक्रमों का आयोजन कराएंगे। बताया, महिला प्रेरक समूह माह के अंतिम शनिवार को विद्यालय स्तर पर प्रतिभा दिवस में बालक, बालिकाओं के लिए सपनों की उड़ान सहित कई कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed