फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Institutions, organizations planted saplings in Doon

हरेला: राजधानी के विभिन्न संस्थानों व संगठनों ने किया पौधारोपण

Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Institutions, organizations planted saplings in Doon
राजधानी में हरेला पर्व पर संस्थानों और संगठनों ने जगह-जगह पौधे रोपे। मंदिरों में हरेले को काट कर सुख-शांति की कामना की गई। भाजपा की ओर से 13 मंडलों में बूथ स्तर पर पौधे रोपे गए। इंद्रा नगर वार्ड में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राजीव नगर में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पौधा रोपा। महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष विजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंट विधायक सविता कपूर ने आकाशदीप कालोनीवासियों के साथ पर्व मनाते हुए पौधे रोपे। इंदर रोड मलिन बस्ती में महानगर कांग्रेस कमेटी ने पौधे रोपे। इस मौके पर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, संजय किशोर, निखिल कुमार, राजेंद्र खन्ना, बिट्टू पंवार, जहांगीर, तरुण पसबोला मौजूद थे। भाजपा आंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, रविंदर कटारिया, रतन चौहान मौजूद रहे। डीबीएस कॉलेज में पौधे रोपे गए। रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उत्तराखंड महिला मोर्चा ने फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर क्रिस्टीना सोसाइटी एवं एलएनएस क्लब ने महिलाओं को सम्मानित किया। गढ़वाली कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में लोगोें को पौधे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed