फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instead of welcoming the daughter-in-law barat people extinguished wild fire

मिसालः बेटी की बरात का स्वागत करने के बजाय जंगल में भड़की आग बुझाने में जुटे लोग

Sat, 08 Jun 2019 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Jun 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Instead of welcoming the daughter-in-law barat people extinguished wild fire
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ में जहां कुछ असामाजिक तत्व जंगलों को आग की भेंट चढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ लोग आज भी जंगलों के प्रति समर्पित हैं। दशोली ब्लॉक के ठेली गांव के लोगों ने बेटी की बरात के स्वागत की तैयारी बीच में छोड़कर जंगल की आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जंगल की आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शादी समारोह में शामिल होकर बेटी को विदा किया। शनिवार को दशोली विकासखंड के ठेली गांव में बेटी की शादी थी। शनिवार को गांव में बरात आनी थी। सारा गांव बेटी की बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ था।

विज्ञापन

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

अचानक सुबह 10 बजे करीब गांव के ऊपर स्थित जंगल में आग लग गई। जंगल में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण शादी की तैयारियों को बीच में छोड़ कर जंगल की आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग जंगल की आग पर काबू पा लिया।

हालांकि इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच चुके थे। जंगल की आग बुझाने के बाद ग्रामीण शादी में शामिल हुए और बेटी की विदाई की। प्रधान सुरेंद्र रावत ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल के पेड़ों की रक्षा अपने बच्चों की तरह की है। आग बुझाने में दलबीर, धनबीर जीत, देवेंद्र, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, जमुना देवी, शांता देवी, कमला देवी, अंबी देवी, बीना, माघी देवी, अनीता देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed