{"_id":"6849d30c9e5d0c1512097f69","slug":"inspiration-for-eye-donation-came-from-grandfather-and-parents-dehradun-news-c-5-1-drn1031-713717-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दादा और माता-पिता से मिली नेत्रदान की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दादा और माता-पिता से मिली नेत्रदान की प्रेरणा
विज्ञापन
I
IIविश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में शहर के कई लोगों ने देहदान और नेत्रदान का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अपने दादा और माता-पिता से प्रेरणा लेकर स्वस्ति ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। दधीचि देहदान समिति की ओर से लोगों को संकल्प पत्र प्रदान किए गए। दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि शहर के जीएमएस रोड निवासी विमल कुमार और अनुभा पंत ने देहदान व नेत्रदान का संकल्प लिया है। उधर, कालिंदी एन्क्लेव निवासी स्वस्ति अग्रवाल ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। डॉ. गोयल ने बताया कि स्वस्ति एमबीए की पढ़ाई पूरी कर नौकरी कर रही हैं। वर्ष 2002 में उनके दादा का भी देहदान किया गया था। उनके माता-पिता भी देहदान का संकल्प ले चुके हैं। इनसे ही प्रेरणा लेकर स्वस्ति से भी यह संकल्प लिया है।I