फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspector will be posted soon, PAC inspector will also be promoted

उत्तराखंड पुलिस : जल्द तैनाती पाएंगे नए इंस्पेक्टर, पीएसी के दारोगा भी होंगे प्रमोट

Fri, 06 Nov 2020 10:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector will be posted soon, PAC inspector will also be promoted
- फोटो : File Photo

हाल में पदोन्नत हुए इंस्पेक्टरों को जल्द तैनाती मिलने वाली है। मुख्यालय के अनुसार इसके लिए तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। इनके कुछ समय में आदेश हो जाएंगे। इसके साथ ही पीएसी की नियमावली शासन से आने के बाद पीएसी के दरोगाओं को भी दल नायक (इंस्पेक्टर) बनाया जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि दो माह पहले रिक्तियों के सापेक्ष सिविल पुलिस के 88 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया था। उनकी तैनाती जस की तस बनी हुई है। मौजूदा समय में एक-एक थाने में दो से तीन इंस्पेक्टर मौजूद हैं। यही नहीं जूनियर और सीनियर सभी एक जगह पर मौजूद हैं। ऐसे में इंस्पेक्टर और दरोगाओं में संकोच का भाव पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


पहले इनकी तैनाती को लेकर अधिकारी एक राय नहीं दिखे थे। शुरुआत में कहा गया था कि मुख्यालय इनकी तैनाती के आदेश जारी करेगा, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह जिम्मेदारी दोनों रेंज कार्यालयों पर छोड़ दी गई। बावजूद इसके दो माह बीत गए मगर इनकी तैनाती नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय पुष्पक ज्योति ने बताया कि इंस्पेक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में कुछ दिनों में ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। फिलहाल, आदेश मुख्यालय की ओर से ही किए जाने हैं।


संशोधन के लिए शासन को भेजी नियमावली

इस प्रमोशन के साथ में पीएसी के दरोगाओं का प्रमोशन भी किया जाना है। संशोधन के लिए नियमावली शासन को भेजी है। आईजी ने बताया कि जल्द ही यह नियमावली शासन से आ जाएगी। इसके बाद पीएसी के दरोगाओं के भी प्रमोशन हो जाएंगे। बताया कि इस प्रक्रिया में एक माह लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed