{"_id":"63662f0aa49011260e6f9932","slug":"inspector-suspended-for-diverting-cm-fleet-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम के फ्लीट को भटकाने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड, इगास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम के फ्लीट को भटकाने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड, इगास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
Sat, 05 Nov 2022 03:12 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Nov 2022 03:12 PM IST
सार
इगास के कार्यक्रम के लिए जाते समय सीएम के काफिले को इधर-उधर भटकना पड़ा। मामले में बड़ी लापरवाही मानते हुए नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। आज शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम के फ्लीट को भटकाने पर नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिया गया। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को इगास के कार्यक्रम के लिए दून विश्वविद्यालय के पास जाना था। नियमानुसार स्थानीय थाना पुलिस को काफिले को एस्कॉर्ट करना होता है ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: पॉश सोसायटी के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, तीन महिलाएं पकड़ीं
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गंतव्य को जाने वाले रास्ते को बदलकर काफिले को दूसरे रास्ते पर ले गए। बेवजह सीएम का काफिला इधर से उधर घूमता रहा। इस मामले में शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन