फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspections of CEO found flaws in many schools

फर्नीचर होने के बावजूद छात्रों को नीचे बैठाने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspections of CEO found flaws in many schools
देहरादून। सरकार ने कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोला गया है, लेकिन कई स्कूलों में अव्यवस्थाएं हावी हैं। कई स्कूलों में फर्नीचर होने के बावजूद बच्चों को नीचे बैठाने की बात सामने आई। यह खामियां मुख्य शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सामने आईं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई में निरीक्षण के लिए पहुंच मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने पाया कि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर होने के बावजूद भी उन्हें नीचे बैठाया गया था। स्कूल से प्रधानाचार्य और कुछ कक्षाओं से शिक्षक नदारद रहे। एसओपी का भी पालन सुनिश्चित नहीं दिखा। प्रभारी प्रधानाचार्य संजय जैन स्कूल में बच्चों की संख्या आदि भी बता सके। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ऐसा ही हाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहसपुर का रहा। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नहीं दिखा। ऐसे में स्कूल की प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदनी बहुगुणा को भी कारण बताओ नोटिस भेज गया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहसपुर में अभिभावक की सहमति पत्र न होने पर भी बच्चों को क्लास में बैठाया गया। इस पर स्कूल की प्रधानाचार्य ऊषा चमोली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

---
बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया है। प्रधानाचार्यों को तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी को देना होगा। जवाब संतोषजनक न मिलने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मुकुल कुमार सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed