ब्रांडेड मसाले इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, खरीदने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनियों के मसाले भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। मसाले खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि जो मसाले आप खरीद रहे हैं इनमें कीड़े भी हो सकते हैं। लालकुआं में मंगलवार को ऐसा ही हुआ।
ब्रांडेड मिर्च पाउडर में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने छापा मारा तो एजेंसी में अन्य पैकेटों में भी कीड़े मिले। मिर्च के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संजय जोशी ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किराना स्टोर से मिर्च पाउडर का पैकेट खरीदा था। घर लाकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें कीड़े मिलने पर संजय दंग रह गए। वह तुरंत पैकेट लेकर दुकानदार के पास गए।
दुकानदार ने अपनी गलती होने से इन्कार किया तो संजय ने खाद्य विभाग को फोन कर दिया। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में इस प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने की की शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लिया।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा तुरंत दुकान पर पहुंचे। वहां दुकानदार से पूछताछ करने पर पता चला कि वह हल्दूचौड़ स्थित जेडी ट्रेडिंग कंपनी से मसाले खरीद कर बेचता है।
इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एजेंसी पहुंचे। वहां ब्रांड के मिर्च पाउडर की जांच की तो वहां भी कीड़े पाए गए। इसे गंभीरता से लेकर पैकेटों के सैंपल भरे गए। उन्होंने कहा कि इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।