हरिद्वार में मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, दो हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिला भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। यह दोनों इसी कमरे में किराये पर रहते हैं।
जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास में खोजने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।
किसी भी सीसीटीवी की फुटेज में मासूम नहीं दिखी। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मासूम नहीं दिखी तो उसकी आसपास के घरों में तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि रात करीब दस बजे मासूम के घर से सौ मीटर की दूरी पर तीन मंजिल के भवन के सबसे ऊपर एक कमरे में वह मृत मिली। उसके गले में रस्सी थी। कमरे में दो युवक मौजूद थे। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह घर किसी व्यापारी ने एक साल पहले खरीदा था और दोनों युवक किराये पर रहते हैं।
मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। मासूम का शव मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। दो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार
भीड़ आरोपियों को मौके पर सजा देने पर अड़ी
मासूम की लाश मिलने की खबर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपियों को मौके पर सजा देने की मांग पर अड़ गए। भीड़ ने पुलिस को मासूम का शव नहीं ले जाने दिया। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था। रविवार रात करीब दस बजे जब मासूम की लाश मिली तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां
पहुंच गए।
भीड़ ने घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस को लेकर लोगों में गुस्सा था और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। लोगों का कहना था कि लाश तब उठेगी जब आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही रात को एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी देर रात को वहां पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दी और कहा कि कानून अपना काम करेगा। इसके बाद भी लोगों ने एक नहीं सुनी। खबर लिखे जाने तक लोगों की भीड़ वहीं जमा थी।