दर्दनाक: खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना, मासूम की मौत से नानी के घर में मचा कोहराम
नरगिस पांच मई की दोपहर बेटे के साथ अपने मायके जसपुर आई थी। रविवार रात बच्चे घर में चने खा रहे थे। पास में हम्माद ने भी चने का एक दाना उठाकर मुंह में रख लिया। चने का दाना उसके हलक में अटक गया जिससे हम्माद की सांस की नली बंद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानी के घर आए करीब दो साल के मासूम की गले में चने का दाना फंसने से मौत हो गई। मासूम को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती डहरिया निवासी मेहराज ने अपनी बेटी नरगिस का निकाह तीन वर्ष पूर्व काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी नदीम अहमद से किया था।
नदीम मोहल्ला अल्ली खां में जूस की दुकान करता है। नदीम का 20 माह का बेटा हम्माद था। नरगिस पांच मई की दोपहर बेटे के साथ अपने मायके जसपुर आई थी। रविवार रात बच्चे घर में चने खा रहे थे। पास में हम्माद ने भी चने का एक दाना उठाकर मुंह में रख लिया।
चने का दाना उसके हलक में अटक गया जिससे हम्माद की सांस की नली बंद हो गई। हम्माद खांसकर चने को बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। मां और परिजनों ने भी चना बाहर निकालने की भरसक कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। सांस अटकने से बच्चा बेहोश हो गया।
ये भी पढ़ें..Railway Passenger: हफ्ते में दो दिन चलेगी देहरादून-काठगोदाम ट्रेन, लिंक एक्सप्रेस को लेकर भी जान लें ये जरूरी अपडेट
परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. नरेश ने चने को निकालने के काफी प्रयास किए लेकिन चना नहीं निकल पाए। सांस रुकने से हम्माद की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मासूम के जनाजे को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।