{"_id":"625cff84ae7ac8011456fdeb","slug":"inner-line-permits-will-be-issued-for-tourists-in-vyas-valley-from-today-panchachuli-glacier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यास घाटी: पर्यटकों को इनर लाइन परमिट मिलने शुरू, दारमा घाटी की सड़क खुली तो पंचाचूली ग्लेशियर में बढ़ी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास घाटी: पर्यटकों को इनर लाइन परमिट मिलने शुरू, दारमा घाटी की सड़क खुली तो पंचाचूली ग्लेशियर में बढ़ी आवाजाही
Mon, 18 Apr 2022 11:46 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:46 AM IST
सार
दारमा घाटी की सड़क खुल जाने से चीन सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही भी तेज हो गई है। आगरा, दिल्ली सहित कई जगह के पर्यटक प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर और अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन करके चले गए हैं। वहीं पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपीडब्ल्यूडी ने दारमा घाटी की सड़क खोल दी है। इसके बाद प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे दांतू और दुग्तु के होम स्टे संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। सड़क खुलने के बाद प्रशासन भी आज सोमवार से पर्यटकों के लिए इनलाइन परमिट जारी करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क खुल जाने से चीन सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही भी तेज हो गई है। दांतू होम स्टे संचालक महेश दताल ने बताया कि अब तक आगरा, दिल्ली और स्थानीय लगभग 60 पर्यटक प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर और अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन करके चले गए हैं। होम स्टे संचालक यात्रियों को प्रसिद्ध दानवीर जसुली शौक्याणी के बनाए धर्मशालाओं, पंचाचूली ग्लेशियर सहित अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
दांतू होम स्टे संचालक महेश दताल ने बताया कि करीब 100 पर्यटकों की बुकिंग हो गई है जो कुछ दिनों में आएंगे। आगरा से आए एसबीआई के अधिकारी धीरज कुमार और सचिन नौटियाल सहित अन्य पर्यटकों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन कर दारमा घाटी की खूबसूरती की सराहना की। एसडीएम के पेशकार खीमानंद भट्ट ने बताया कि व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर यात्रियों के लिए इनरलाइन परमिट आज से मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos