फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inline Hockey National Championship team selected

इनलाइन हॉकी नेशनल चैंपियनशिप टीम का हुआ चयन

Mon, 09 May 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Inline Hockey National Championship team selected
राजधानी के इनलाइन रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा 36वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, मसूरी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, डोईवाला, दौलतपुर आदि शहरों से लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। वहीं, लुधियाना में 27 से 29 मई तक होने वाली इनलाइन हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की इनलाइन हॉकी टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, शकुन स्पोर्ट्स के निदेशक विजय चंदेल रहे। पुरस्कार वितरण प्रिंसिपल पूजा भारद्वाज औरमोहिनी नेगी ने किया। ओवरआल गर्ल्स इवेंट में ज्ञानंदा स्कूल प्रथम, ओएसीस स्कूल द्वितीय और एडिफाई वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। साथ ही लड़कों के वर्ग में गुरुकुल वर्ल्ड अकादमी प्रथम, आइडियल कान्वेंट स्कूल द्वितीय और ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रोलर हॉकी में उरसा अकादमी प्रथम, सेंट जॉर्जस द्वितीय और काशीपुर तृतीय रहा। रोलबॉल गुरुकुल वर्ल्ड प्रथम, जसवंत मॉडर्न द्वितीय और डीपीएस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान टूर्नामेंट निदेशक पंकज भारद्वाज, चीफ रेफरी प्रियांक शर्मा, स्पीड रेफरी शिवम भारद्वाज, शांतनु मांगलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed