फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Injured youth higher center

घायल युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

Tue, 13 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Injured youth higher center
सीएचसी साहिया में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीमावाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरकर चोटिल हुए युवक ने रविवार रात हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। इससे पहले चोटिल व्यक्ति को उपचार के लिए देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर विकासनगर बाजार चौकी पहुंचे। जहां वह उसके पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे और हंगामा करने लगे। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से पहले अस्पताल से जारी डेड मैमो की जरूरत होती है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सलमान पुत्र फजलू निवासी मुस्लिम बस्ती भीमावाला गांव में शक्ति नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिला था। उसके एक पैर के ऊपर बाइक गिरी हुई थी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बीते रविवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed