फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   injured women sent hospital by helicopter

भूस्खलनः घास काटते हुए चट्टान से गिरी महिला, सड़के बंद, हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया अस्पताल

Sun, 29 Jul 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 29 Jul 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
injured women sent hospital by helicopter
Landslide

उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित धारचूला कालिका में घास काटते वक्त एक महिला चट्टान से नीचे गिर गई। इस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। सड़कों की हालत खराब होने से ग्रामीण पैदल ही महिला को 7 किमी दूर धारचूला अस्पताल लेकर गए। महिला के अलावा दो अन्य मरीजों को भी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। यह दोनों अलग अलग बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल पहुंचने तक व्यवस्था नहीं हो पाने से इन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


रविवार दोपहर गोमती देवी (45) पत्नी दान सिंह घास काटने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान महिला चट्टान से नीचे गिर गई। लगातार हो रहे भूस्खलन से यहां खतरा बना हुआ है। महिला की कमर और कंधे में चोट आई है। गोमती देवी को धारचूला अस्पताल में लाया गया, लेकिन स्थिति देखने के बाद उन्हें हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दोबाट रांथी की विमला देवी (40)पत्नी हरीश कुमार की अचानक दिखना बंद हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गलाती की मीनाक्षी पुत्री भूपाली राम शनिवार से उल्टी दस्त से पीड़ित है। तीनों को हेलीकाप्ट से हायर सेंटर पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed