फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   injured woman in accident died.

बोलेरो हादसे में मरने वालों की संख्या छह

Tue, 23 Sep 2014 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 23 Sep 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
injured woman in accident died.

धुमाकोट तहसील के अंतर्गत बीरोंखाल-रिखणीखाल मार्ग पर सोमवार शाम हुए बोलेरो हादसे में घायल महिला सर्वेश्वरी देवी ने मंगलवार को उपचार के दौरान कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और एसपी अजय जोशी ने घटनास्थल का मुआयना कर शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधवाया। दुर्घटना के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें,उत्तराखंडः बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


धुमाकोट थाने के एसओ एनके बचकोटी ने बताया कि सोमवार देर रात खाई से सभी शवों को निकाल लिया गया था। बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिए हैं।

मृतक आश्रितों को मिलेंगे एक लाख
उधर, कोटद्वार अस्पताल में मृत वृद्धा सर्वेश्वरी देवी (60) पत्नी स्व. हरीशचंद्र निवासी कांडा तल्ला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दो घायल बच्चों दुर्गा (11) और अनुज (08) को उपचार के बाद उनके रिश्तेदार जितेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये और घायल दो बच्चों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed