{"_id":"671823bbcf24b1dab007fb44","slug":"information-given-about-better-production-and-crop-management-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-531390-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना संस्थान प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की ओर से ग्राम ढाकी में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को बेहतर उत्पादन व फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
भारत सरकार एकीकृत नाशीजीवी प्रबंधन केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. नितिन कुमार ने किसानों को एनपीएसएस एप के माध्यम से गन्ने में लगने वाले रोग व कीट की पहचान करने और उसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियों और उनसे होने वाले उत्पादन के बारे में बताया। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका आदि उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप तोमर, प्रकाश भट्ट, निसार अहमद, नवाब अली, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद सुफियान, रिजवान अहमद, अब्दुल मन्नान, अब्दुल वाहिद, इरशाद अली, नूर आलम, इस्लाम उपस्थित रहे।