फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information about prevention of malnutrition given to women

महिलाओं को दी कुपोषण से बचाव की जानकारी

Sun, 16 Feb 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Information about prevention of malnutrition given to women
एटनबाग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मौजूद सुपरवाइजर? - फोटो : VIKAS NAGAR
महिलाओं क बाल विकास परियोजना के तहत शिवपुरी डाकपत्थर और एटनबाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एटनबाग में आयोजित पोषण मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सुपरवाइजर मीना बलोनी ने किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सेहत का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने किशोरियों को भी पोषक आहार लेने की सलाह दी। एएनएम सरस्वती ने बच्चों के टीकाकरण और स्तनपान से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान हेल्दी बेबी शो का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशा, नीलम, रीना, सत्यावती, कृष्णा, रजनी, उमा, सुधा, रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शिवपुरी डाकपत्थर में आयोजित केंद्र में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती, धात्री, किशोरियों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेले के दौरान हेल्दी बेबी शो, दादी अम्मी शो और भावी मम्मी शो का आयोजन किया गया। घरेलू हिंसा और पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नंदिनी, शालिनी, संध्या, रजनी, नरगिश, विनिता, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीर खिला अन्नप्राशन किया
विकासनगर। आंगनबाड़ी केंद्र बरोटीवाला में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सातवें महीने में प्रवेश करने वाले तीन बच्चे प्रियांशु, जतिन और अब्दुल सनद का खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आसमा, साजिदा, फिरोज, अमरीन, रीना, नसीमा, मुर्सीना, गुलफशां, ज्ञान बाला, रुबी, मीनू, शशि, गुलशन, शगुफ्ता, भारती, शहनाज, शाजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed