{"_id":"6412f00882a92291530d4f35","slug":"influenza-alert-additional-secretary-health-gave-instructions-to-remain-alert-regarding-influenza-uttarakhand-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Influenza: अपर सचिव स्वास्थ्य ने दिए निर्देश, हृदय रोग पीड़ित सहित इन्हें बताई सावधान रहने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Influenza: अपर सचिव स्वास्थ्य ने दिए निर्देश, हृदय रोग पीड़ित सहित इन्हें बताई सावधान रहने की जरूरत
Thu, 16 Mar 2023 04:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:03 PM IST
सार
influenza Alert: चिकित्साधिकारियों ने बताया कि इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। अस्पतालों में दवा, आईसोलेसन सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, मास्क और अन्य जरूरतों के इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन्फ्लूएंजा को लेकर अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा के अधिकतर मरीजों में बुखार व खांसी के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
डायबिटीज, हृदय रोग से पीड़ित लोग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से ग्रस्त और बच्चों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, चिकित्साधिकारियों ने बताया कि इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। अस्पतालों में दवा, आईसोलेसन सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, मास्क और अन्य जरूरतों के इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2023: निगम, निकायों, पंचायतों पर मेहरबान सरकार, बदरी-केदार और गंगोत्री को दो-दो करोड़
विज्ञापन
लोगों को हाथ धोना, खांसी या छींक आने पर अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना, भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. पकंज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।