फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ineligible to submit ration card within two days, Verification will run from June 1

Ration Card: दो दिन के अंदर राशन कार्ड जमा कराएं अपात्र, एक जून से चलेगा सत्यापन अभियान, पकड़े गए तो दर्ज होगा मुकदमा

Sun, 29 May 2022 04:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 May 2022 04:46 PM IST
सार

31 मई तक अपात्रों को राशन कार्ड क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी या फिर जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से एक जून से स्वयं सत्यापन अभियान चलाकर अपात्र परिवारों के राशन कार्ड काटे जाएंगे। 

विज्ञापन
ineligible to submit ration card within two days, Verification will run from June 1
राशन कार्ड - फोटो : file photo

विस्तार

अपात्रों के पास राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए दो दिन का समय शेष रह गया है। सोमवार को अवकाश के दिन भी राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर खुले रहेंगे। अभी तक पांच हजार राशन कार्ड अपात्रों की ओर से सरेंडर किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


दो दिन बाद विभाग की ओर से सत्यापन अभियान चलाकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। सरकार के आदेश पर अपात्रों से राशन कार्ड सरेंडर कराने का अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान अपात्रों को कार्ड सरेंडर करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। 31 मई तक अपात्रों को राशन कार्ड क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी या फिर जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग की ओर से एक जून से स्वयं सत्यापन अभियान चलाकर अपात्र परिवारों के राशन कार्ड काटे जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि अपात्र पाए जाने वाले परिवारों से अभी तक लिए गए सरकारी राशन की रिकवरी भी की जाएगी। साथ ही आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में अभी तक चार लाख 33 हजार राशन कार्डों में से करीब पांच हजार राशन कार्ड अपात्र परिवारों की ओर से जमा कराए जा चुके हैं। सोमवार और मंगलवार को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आखिरी दो दिन बचे हुए हैं। सोमवार को सोमवती अमावस्या का अवकाश होने के बावजूद भी भगवानपुुर, रुड़की, लक्सर समेत हरिद्वार तहसील में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग का जिला मुख्यालय खुला रहेगा, जिससे अपात्र लोग अपने राशन कार्ड जमा कर सकें।

ये भी पढ़ें...Haridwar: बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने खंगाला रेलवे स्टेशन, यात्रियों की तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ, तस्वीरें

31 मई के बाद राशन कार्डों के लिए सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें अपात्रों के राशन कार्ड जांच कर निरस्त कर दिए जाएंगे। जिनके कार्ड मानकों के अनुरूप बने हुए नहीं पाए मिलेंगे, उनसे रिकवरी और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। दो दिन में सभी अपात्र अपने राशन कार्ड जमा करा दें। 
-केके अग्रवाल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed