फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Industrialist Mukesh Ambani reached Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi

Badrinath Dham: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, मंदिर समिति को किए पांच करोड़ दान

Thu, 13 Oct 2022 07:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अटूट आस्था है। इसी वजह से वह हर साल बदरीनाथ धाम आते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए।

विज्ञापन
Industrialist Mukesh Ambani reached Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को पहले बदरीनाथ के दर्शन किए फिर बाबा केदारनाथ के चरणों में पहुंचे। केदारनाथ में 15 मिनट तक बाबा की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने आराध्य की पूजा के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ का चेक भी दिया, जिसमें ढाई-ढाई करोड़ रुपये दोनों धामों में खर्च किए जाएंगे। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने तुलसी माला, बदरीनाथ के अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। अंबानी ने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मुलाकात की। अंबानी ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, जिसमें ढाई करोड़ बदरीनाथ और ढाई करोड़ केदारनाथ के धार्मिक कार्यों के लिए दिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पांच करोड़ रुपये दान देने पर मुकेश अंबानी का आभार जताया। मुकेश वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचते हैं। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, उपमुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सुबह साढ़े 10 बजे उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम से केदारनाथ पहुंचे। यहां पर मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों ने अगवानी करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में बाबा के दर्शन कर पूजा की। साथ ही मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग से भेंट की। इसके बाद केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला सहित अन्य तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की। उद्योगपति मुकेश अंबानी यात्रा काल में पिछले कई वर्षों से बाबा केदार के धाम आते रहे हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि उद्योगपति ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए ढाई करोड़ रुपये का चेक दिया है। केदारनाथ धाम से वापसी से पूर्व मंदिर समिति ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर समिति के ईओ रमेश चंद्र तिवारी, प्रदीप सेमवाल, ललित त्रिवेदी, कैलाश सेमवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरी-केदार में मिलेगी जीओ की 5जी सेवा
अब बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में संचार सेवा के लिए तीर्थयात्रियों को परेशानी नहीं होगी। बृहस्पतिवार को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ में संचार सेवा के बारे में भी जानकारी ली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में शीघ्र जीओ 5जी सेवा सुचारु करने की भी बात कही। इसके लिए मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जाएगा। अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए चिकित्सकों की तैनाती और आईसीयू सुविधा देने का भी भरोसा दिया। 


ज्योतिर्मठ के महासम्मेलन के लिए आमंत्रण
ज्योतिर्मठ में 17 अक्तूबर को आयोजित होने वाले शंकराचार्य महासम्मेलन के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी आमंत्रित किया गया है। बदरीनाथ में ज्योतिर्मठ में मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने मुकेश अंबानी से भेंट कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed